अब शाहरुख के मन्नत की शोभा बढ़ाएंगे मुगल-ए-आज़म
शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के बादशाह हैं और उन्हें इस इंडस्ट्री के शुरुआती दौर में आई फिल्में बेहद पसंद हैं। अगर कोई शाहरुख से पूछे कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है तो वो जरुर ही किसी पुरानी, देवानंद या दिलीप कुमार की ही किसी फिल्म का नाम लेंगे। वैसे भी शाहरुख खान को उनकी मां दिलीप कुमार से कंपेयर करती थीं। कहा जाता है कि शाहरुख की मां को लगता था कि शाहरुख दिलीप कुमार की तरह दिखते हैं और शायद इसीलिए शाहरुख खान का दिलीप कुमार जी के लिए प्रेम काफी गहरा है।
दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म मुगल-ए-आजम बॉलीवुड की उन उम्दा फिल्मों में से है जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसती हैं। आज भी लोग मुगल-ए-आजम को देखने के लिए उत्सुकता दिखाते हैं। शाहरुख खान ने भी अपने दिलीप कुमार के प्रति प्रेम को दर्शाते हुए हाल ही में हुइ एक नीलामी के दौरान मुगल-ए-आजम को दो पोस्टर खरीदे जिनकी कीमत करीब 6.48 लाख थी।
शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुगल-ए-आजमी की बहुत बड़ी फैन हैं। प्रियंका हमेशा ही ये कहती हैं कि मेरी हर फिल्म मेरी मुगल-ए-आजम होती है। तात्पर्य ये है कि प्रिंयंका के लिए उनकी हर फिल्म बेहद खास होती है। जैसे कि मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास और बेशकीमती है।
ग्रेटेस्ट इंडियन शो ऑन अर्थ, इस शो के दौरान ही हाल ही में करीब 220 हिंदी सिनेमा जगत से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी की गयी थी। जिनमें मुगल-ए-आजम के पोस्टर भी शामिल थे और भी कई पुरानी व बेहतरीन फिल्मों के पोस्टर, पेटिंग्स आदि शामिल थीं।


Click it and Unblock the Notifications












