DDLJ 1000 weeks- राज-सिमरन फिर से जी रहे हैं अपनी जिंदगी!
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म 1000 हफ्ते पूरे कर रही है और इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट पुरानी यादों को जी रही है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पिछले कई सालों से मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में लगी हुई है और अभी दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है। शाहरुख खान के फैंस के लिए आज भी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सबसे ज्यादा रोमांटिक फिल्म है।
1000 हफ्ते पूरे करने के अवसर पर फिल्म की स्टारकास्ट एक बेहतरीन परफॉर्मंस की तैयारी कर रही है। शाहरुख खान भी आजकल इस ईवेंट की शूटिंग करने में व्यस्त हैं और बेहद खुश भी हैं। आखिर राज और सिमरन को अपनी जिंदगी जीने का दूसरा मौका जो मिला है। शाहरुख खान ने ट्वीट किया
इस अवसर पर पूरी टीम अमरीश पुरी और यश चोपड़ा जी को बेहद याद कर रही है। सभी का कहना है कि अमरीश पूरी और यश चोपड़ा जी की गैर मौजूदगी की वजह से ये खुशी अधूरी सी है। खास बात ये है कि आदित्य चोपड़ा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को किताब के पन्नों पर अंकित कर रहे हैं और 12 दिंसबर को होने जा रहे ईवेंट में शायद ये किताब लॉंच भी की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
