..................... Shahrukh khan bungalow bomb attack fake call Jabalpur police arrested man ।शाहरुख खान बंगला बम अटैक धमकी फेक कॅाल जबलपुर ने युवक को किया गिरफ्तार - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान का घर बम अटैक से उड़ाने की धमकी, जबलपुर से हुई गिरफ्तारी, पूरी रिपोर्ट

बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो चुका है। इस आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने शाहरुख खान के घर को लेकर आंतकी हमला और कई प्रमुख स्थान पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।

जिसके बाद छानबीन के बाद जबलपुर के संजीवनी नगर थाना पुलिस ने इस शख्स को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने वाले इस शख्स का नाम जितेश ठाकुर बताया जा रहा है।

Shahrukh khan

मिली जानकारी के अनुसार जितेश ठाकुर नाम के इस शख्स ने 6 जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन के जरिए संपर्क करके यह कहा था कि वह शाहरुख खान के बंग्ले समेत मुंबई के कई अन्य स्थानों में बम ब्लास्ट और आंतकी हमला करेगा। यह एक तरह से फेक कॅाल बताया जा रहा है। कंट्रोल रूम ने कॅाल को ट्रेस कर पता लगाया कि फोन करने वाला शख्स जबलपुर से है।

गिरफ्तारी के बाद जबलपुर

गिरफ्तारी के बाद जबलपुर

महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू की।वहीं गिरफ्तारी के बाद जबलपुर के गोरखपुर सीएसपी आलोख शर्मा ने जानकारी दी कि यह युवक पहले भी इसी तरह कॅाल करके फेक धमकी के साथ परेशान कर चुका है। कई बार शराब पीने के बाद वह पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सीएम हेल्पलाइन जैसे सहायता नंबर पर फोन लगाकर फेक कॅाल करता है।

मुंबई की एक कंपनी में नौकरी

मुंबई की एक कंपनी में नौकरी

बताया जा रहा है कि कॅाल करने वाले इस शख्स की आर्थिक और निजी जिंदगी परेशानी से भरी हुई है। माता-पिता की मौत के बाद जितेश की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। वह पहले मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करता था फिलहाल काफी समय से उसके पास कोई काम नहीं है। वह शराब का सेवन करता है।

मुंबई पर परमाणु हमला की फेक सूचना

मुंबई पर परमाणु हमला की फेक सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॅाल कर जितेश ने मुंबई पर परमाणु हमला की सूचना दी। उसने कहा कि कुर्ला रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, शाहरुख खान का बंग्ला और गुरुद्वारा के पास बम होने की जानकारी दी।

झूठे धमकी कॅाल

झूठे धमकी कॅाल

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस सभी जगहों की तलाशी भी की। झूठी सूचना के बाद पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाना शुरू किया। इसके बाद यह पूरा मामला जबलपुर तक पहुंच गया। जितेश की गिरफ्तारी के बाद अब उसे झूठे धमकी कॅाल करने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X