रुपहले पर्दे पर भी शाहरुख् बनेंगे के.बी.सी होस्ट
टेलीविज़न के चर्चित कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' की होस्टिंग करने के बाद किंग खान शाहरुख ब्रिटिश फिल्म मेकर डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में फिर एक बार इसी कार्यक्रम को प्रस्तुत करते नज़र आएंगे. इस फिल्म की कहानी एक अठारह वर्षीय अनपढ गरीब लड़के आमिर पर आधारित है जो कौन बनेगा करोड़पति में किस्मत के बल पर चला जाता है और हॉट सीट की कुर्सी पर बैठकर ढे़र सारे पैसे जीतता चला जाता है. यह पैसे वह अपनी गर्लफ्रेंड लतिका के लिए जीतता है.
किंग खान के अलावा फिल्म की कास्टिंग नहीं हुई है मगर विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में सभी भारतीय कलाकार होंगे. इस बारे में शाहरुख खान ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है मगर इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि शाहरुख रुपहले पर्दे पर के.बी.सी होस्ट के रुप में आने का सुनहरा मौका गंवाना नहीं चाहेंगे. हो सकता है 'कौन बनेगा करोडपति' के दूसरी पारी की शुरुआत में उन्हें पिछली बार से अच्छा रिस्पॉंस मिले.


Click it and Unblock the Notifications