शाहरूख खान ने शेयर की पठान वाली शर्टलेस तस्वीर, 8 पैक वाले बिस्किट देख पागल हुए फैन्स, ट्रेंड हुआ #Pathaan

शाहरूख खान ने रविवार के दिन, पूरे इंटरनेट पर कब्ज़ा कर लिया। उन्होंने अपनी 8 Pack Abs वाली शर्टलेस तस्वीर शेयर की जिसे देखकर सबके होश ही उड़ गए। ये तस्वीर, शाहरूख खान के पठान ट्रांसफॉर्मेशन की है और शाहरूख खान इस तस्वीर में बेहद शानदार लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शाहरूख खान ने लिखा - मैंने आज अपनी शर्ट से कहा - तुम होती तो कैसा होता। तुम इस बात पर हैरान होती, तुम उस बात पर कितना हंसती। तुम होती तो ऐसा होता। पठान का इंतज़ार कर रहा हूं।

दरअसल, शाहरूख खान का कमबैक 11 मुल्कों की ऑडियंस कर रही है। लेकिन शाहरूख खान लौटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन कर दिया था कोरोना ने। 2018 में अपनी फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरूख खान ने ब्रेक ले लिया था। अब शाहरूख खान चार सालों बाद पठान के साथ 2023 में वापसी करेंगे और ये वापसी कितनी शानदार है इसका आश्वासन शाहरूख खान ने फिर से एक बार दे दिया है।

shahrukh-khan-breaks-the-internet-as-he-shares-a-shirtless-picture-with-8-pack-abs-from-pathaan

अब शाहरूख खान की ये तस्वीर देखते ही फैन्स को पठान का इंतज़ार नामुमकिन लगने लगा है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन फैन्स को केवल इंतज़ार है तो पठान और टाईगर के स्क्रीन पर मिलन का।

2023 में ट्रिपल धमाका

2023 में ट्रिपल धमाका

शाहरूख खान इस समय साथ साथ अपनी आने वाली तीनों फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कभी वो पठान के सेट पर दिखाई देते हैं तो कभी एटली की फिल्म के सेट पर। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का पहला शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। हरूख खान, पठान के बाद जवान और जवान के बाद डंकी में दिखाई देंगे। ये तीनों ही फिल्में साल 2023 में रिलीज़ होनी हैं। जहां पठान 23 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी वहीं जून में आएगी एटली की फिल्म जवान और इसके बाद राजकुमार हिरानी की डंकी क्रिसमस रिलीज़ होगी।

डॉन 3 और धूम 4 की भी अफवाहें

डॉन 3 और धूम 4 की भी अफवाहें

हाल ही में शाहरूख खान से जुड़ी दो और फिल्मों की अफवाहें उड़ीं। ये फिल्में थीं डॉन 3 और धूम 4। खबर थी कि शाहरूख खान, फरहान अख्तर की डॉन 3 में इस बार अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगे। वहीं एक अफवाह ये भी थी कि शाहरूख खान ने आदित्य चोपड़ा की धूम 4 के लिए फरहान अख्तर की डॉन 3 रिजेक्ट कर दी है।

यशराज फिल्म्स की महंगी फिल्म

यशराज फिल्म्स की महंगी फिल्म

पठान यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे। एक्शन कमबैक के साथ शाहरूख खान दर्शकों को दिल जीतेंगे। उनके कमबैक में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ऋतिक रोशन की वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद।

दे चुके हैं ज़बरदस्त झलक

दे चुके हैं ज़बरदस्त झलक

साल की शुरूआत में ही शाहरूख खान ने अपने पठान लुक में पेप्सी का एक एड किया था। इस एड में शाहरूख खान अपने पठान के ही एक्शन अवतार में नज़र आए थे और फैन्स ने इसे बस एक झलक मान ली कि शाहरूख पठान में कितने ज़बरदस्त दिखने वाले हैं। इस एड के रिलीज़ होते ही शाहरूख खान इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगे थे। इसके बाद शाहरूख खान के अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स को उत्साहित कर दिया। इस छोटे से टीज़र ने शाहरूख खान की भव्य वापसी की झलक दे दी।

लीक हो चुकी हैं कई तस्वीरें

लीक हो चुकी हैं कई तस्वीरें

पठान से शाहरूख खान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण की भी स्पेन से कुछ तस्वीरें लीक हुई जहां वो फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। पठान में शाहरूख खान एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे जो काफी बड़े मिशन पर निकला है। फिल्म में निगेटिव भूमिका में हैं जॉन अब्राहम और मेहमान भूमिका में हैं सलमान खान।

शूट कर चुके हैं टाईगर

शूट कर चुके हैं टाईगर

फिल्म के लिए सलमान खान अपना कैमियो टाईगर अवतार में शूट कर चुके हैं। सलमान खान ने जब अपने और शाहरूख के सीन देखे तो उन्होंने आदित्य चोपड़ा को आश्वस्त कर दिया कि ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित होगी। वहीं उन्होंने शाहरूख खान को भी इस बात का आश्वासन दिया कि उनका कमबैक ब्लॉकबस्टर है और इस बात की गारंटी सलमान खान ने खुद ली है।

आर्यन ने दिए हैं Action Inputs

आर्यन ने दिए हैं Action Inputs

गौरतलब है कि पठान की शूटिंग के दौरान, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी कई बार सेट पर दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन को लेकर आर्यन ने काफी Inputs दिए हैं जिस पर काम भी किया गया है। हालांकि, आर्यन को फिल्म में क्रेडिट मिलेगा या नहीं इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन फिल्म के ज़बरदस्त एक्शन में आर्यन का भी हाथ है।

25 जनवरी को पठान

25 जनवरी को पठान

अब आखिरकार, 25 जनवरी को शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम, पठान के साथ धमाका करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज़ के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और ये यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X