शाहरुख खान ने बेशरम रंग पर अब तोडी चुप्पी, दीपिका पादुकोण को लेकर दे डाला ऐसा जवाब!

शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रहा है और कई विवादों से इसका नाम जुड़ा है। लेकिन अब फाइनली शाहरुख खान ने इस गाने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। शाहरुख खान ने इस गाने को लेकर दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है और कहा है वो ऐसी अभिनत्री हैं जो कि इस गाने को इतना सफल बनाने में कामयाब रहीं हैं।
उन्होंने कहा, "आपको दीपिका के कद किसी एक्ट्रेस की जरूरत है जो बेशरम रंग जैसे गाने के सीक्वेंस को खींचने में काबिल हो।'' इसके अलावा एक्शन को लेकर शाहरुख खान ने दीपिका को लेकर कहा,
वो एक्शन भी काफी शानदार करती हैं और एक लड़के को पीटती दिखाई देने वाली हैं। इस तरह का काम सिर्फ दीपिका जैसी किसी एक्ट्रेस के साथ ही किया जा सकता था।''

बेशरम रंग
शाहरुख खान ने इशारों में बेशरम रंग पर टिप्पणी करते हुए बता दिया कि इसको लेकर दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत की है और वो इस गाने में काफी शानदार लगीं हैं।

यशराज फिल्म्स से बात कर रहे थे
इस दौरान शाहरुख खान यशराज फिल्म्स से बात कर रहे थे और उन्होने कई तरह के खुलासे किए। इसके अलावा उन्होने ये भी बताया था कि इस फिल्म से उनका 32 साल पुराना सपना पूरा होने वाला है क्योंकि वो लंबे समय से एक्शन हीरो बनना चाहते थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के साथ साथ अटली और और राजकुमार हिरानी की फिल्म जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं।

आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है
पठान का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।


Click it and Unblock the Notifications