..................... Shahrukh Khan bought swanky new rolls royce car after Pathaan success. 'Pathaan' की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश। - Hindi Filmibeat

'Pathaan' की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

shahrukh khan

Shahrukh Khan new car spotted: 'पठान' की सफलता और अपनी शानदार वापसी को शाहरुख खान इन दिनों खूब एन्जॉय कर रहे हैं। शाहरुख खान ने बेहतरीन कमबैक के बाद अब खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। यह कोई ऐसी-वैसी आम कार नहीं बल्कि लग्जरी रोल्स रॉयस है जो देश में चुनिंदा लोगों के ही पास है। शाहरुख खान रविवार को Rolls-Royce Cullinan Black Badge में मन्नत के अंदर जाते नजर आए।

शाहरुख खान के पास पहले से भी कई गाड़ियों का कलेक्शन है और इनमें से सभी कारें बेहद महंगी है लेकिन उनके कलेक्शन में अब यह बेहद खास कार भी जुड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस कार की कुल कीमत 10 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं यह फिलहाल देश की सबसे महंगी एसयूवी कार में एक है।

शाहरुख खान की नई कार का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की लेटेस्ट कार जबरदस्त तो है ही साथ ही इसका नेमप्लेट भी बेहद खास है। शाहरुख खान की कार के नेमप्लेट में 555 आप भी देख पाएंगे। किंग खान अपनी इस नई कार को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।

इससे पहले शाहरुख खान अपनी 5 करोड़ की घड़ी को लेकर भी खूब चर्चा में थे। शाहरुख खान की की ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की थी और ये रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर घड़ी है, जिसकी कीमत करीब ₹4.98 करोड़ के आसपास है। शाहरुख खान इस तरह की महंगी चीजों के शौकीन हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान के पास फिलहाल दो फिल्में हैं। एटली के निर्देशन में बन रही 'जवान' इस साल जून में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी कर रहे हैं। शाहरुख खान 'टाइगर 3' में भी कैमियो रोल में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X