ये तो होना ही था शाहरूख खान.. फिल्म हिट, लेकिन मामला खत्म नहीं!
ट्रेन से रईस का प्रमोशन करना शाहरूख खान के लिए मंहगा पड़ गया। बता दें, स्टार के खिलाफ रेलवे प्रॉपर्टी को खराब करने का मामला दर्ज किया गया है।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पर उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह केस कोटा के विक्रम सिंह नाम के व्यकित ने किया है।
रेलवे की एक अदालत के निर्देश पर कल रात शाहरूख खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने कोटा रेलवे स्टेशन के एक वेंडर (सामान बेचने वाला) की याचिका पर जीआरपी को यह निर्देश दिया।

अपनी शिकायत में विक्रम सिंह ने लिखा है कि जब शाहरूख खान अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब रईस के प्रमोशन के दौरान उनके फैंस ने हंगामा किया। वहां अफरातफरी मच गई, जिसमें उनकी ट्राली पलट गई और उनका नुकसान हुआ।
['रईस' की धमाकेदार कमाई.. और शाहरूख को मुनाफा ही मुनाफा!]
बता दें, रईस अपनी कहानी से लेकर स्टारकास्ट और अपने प्रमोशन तक कंट्रोवर्सी में रही है। पहले फिल्म में माहिरा खान का होना विवादित रहा, फिर फिल्म में शराब का मुद्दा होना.. और अब शाहरूख का ट्रेन प्रमोशन। खैर, फिल्म रिलीज हुई और हिट भी रही।
रईस ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी हैं..


Click it and Unblock the Notifications