Shahrukh Khan की पठान का तहलका जारी, रूस में मिली अब तक सबसे बड़ी रिलीज, तोड़े रिकॉर्ड!

Pathaan release in Russia: शाहरुख खान की फिल्म पठान कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ साबित हुई है। यह पहले ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी फिल्म को बेशुमार प्यार मिला है। वहीं, अब ये रूस में भी रिलीज को तैयार है।
पिछले महीने 'पठान' बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई और अब यह रूस और सीआईएस (CIS) में इतिहास रचने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 13 जुलाई को रूस के कुल 2870 सिनेमाघरों में 4400 स्क्रीन पर रिलीज होगी और यह किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे व्यापक रिलीज होगी।
रूस और जापान में बड़े स्तर पर होगी रिलीज
जी हां, रूस में फिल्म ने इस मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, रूस के बाद 'पठान' इसी साल एक सितंबर को जापान में रिलीज होगी। बता दें, पठान ने दुनियाभर में अब तक 1055 करोड़ और भारत में 525 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
यह फिल्म भारत और विदेशों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं, रूस में रिलीज के साथ यह आंकड़े और बढ़ने वाले हैं।
यशराज बैनर तले बनी पठान 25 जनवरी 2023 को भारत और अन्य देशों में रिलीज हुई थी। वहीं, 22 मार्च को फिल्म ने डिजिटल दुनिया में कदम रखा था। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। खास बात है कि है कि पठान यशराज फिल्म्स की 'स्पाई यूनिवर्स' का हिस्सा है। इस यूनिवर्स में पठान के अलावा सलमान खान स्टारर टाईगर फ्रैंचाइजी और ऋतिक रोशन की वॉर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications