ट्विटर पर आज का ट्रेंड- हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज 47वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने पूरा मुंबई शहर उनके बंगले मन्नत के सामने जा पहुंचा है। हर कोई शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी सिर्फ एक झलक पाना चाहता है। ट्विटर पर भी उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीस ने उनके जन्मदिन पर आज का ट्रेंड बना रखा है हैप्पी बर्थडे शाहरुख।

टेलीविजन हो फेसबुक हो या ट्विटर हर जगह शाहरुख छाये हुए हैं और हो भी क्यों ना आज उनका दिन जो है। हालांकि शाहरुख खान आज का दिन बहुत ही शांति से मना रहे हैं उन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर किसी बड़ी पार्टी का आयोजन नहीं किया है क्योंकि इस साल ही उनके करीबी पिता तुल्य यश चोपड़ा बॉलीवुड को अलविदा कह गये हैं। यश चोपड़ा के जाने से किंग खान बहुत दुखी हैं क्योंकि बॉलीवुड में रोमांटिंग हीरो की उनकी इमेज बनाने में यश चोपड़ा का बहुत बड़ा हाथ था। यश जी की ही फिल्मों से शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान बन सके हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या राय ने भी अपना 39वां जन्मदिन भी मनाया। शाहरुख को जन्मदिन की मुबारकबाद देने वो भी मन्नत पहुंची हैं। शाहरुख कल रात से ही टीवी और रेडियो चैनल्स पर छाये हुये हैं हर कोई उनके जन्मदिन पर उनका इंटरव्यू लेने पहुंचा है। किंग खान के जन्मदिन पर देश विदेश में बैठे उनके लाखों फैन्स भी उन्हें बधाई देने को बेकरार हैं।

यूं तो शाहरुख खान को अपने फैन्स, फैमिली और रिलेटिव्स की तरफ से कई गिफ्ट मिले हैं लेकिन सबसे पहला गिफ्ट तो यश चोपड़ा ने अपनी जब तक है जान फिल्म के जरिये उन्हें दिया है जो कि शाहरुख के लिये अब तक का सबसे यादगार गिफ्ट है। आइये देखते हैं ट्विटर पर किन किन लोगों ने बादशाह शाहरुख को बधाई दी है।

ट्विटर पर छाये शाहरुख

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X