Shahrukh Khan B'day: आधी रात मन्नत के बाहर जश्न, उमड़े हजारों फैंस, फोड़े पटाखे, किंग खान बोले- Unbelievable

shahrukh-khan-birthday-thousands-of-fans-gathered-outside-mannat-srk-greets-them-at-midnight-tweets

Shahrukh Khan Birthday: सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक ओर जहां उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हजारों फैंस उनके बंगले 'मन्नत' के बार उन्हें विश करने पहुंच गए हैं। आधी रात से ही मन्नत के बाहर किंग खान के फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा है।

बता दें, शाहरुख खान हर साल जन्मदिन के मौके पर आधी रात को मन्नत की छत पर आकर फैंस को अपनी झलक देते हैं। इस साल उन्होंने अपने हजारों फैंस को निराश नहीं किया। इस मौके पर शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ फैंस के सामने भी आए और आधी रात को ट्वीट कर उन्होंने सबको शुक्रिया भी कहा है।

फैंस ने की जमकर आतिशबाजी

मन्नत के बाहर शाहरुख खान के फैंस ने पटाखे भी फोड़े, जमकर आतिशबाजी की और केक काटे। फैंस अलग अलग तरह के बैनर लेकर भी पहुंचे थे। इस मौके की कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज सामने आई है। कोई शक नहीं कि मन्नत के बाहर की भीड़ देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शाहरुख ने आधी रात फैंस के लिए किया ट्वीट

किंग खान ने आधी रात को ट्वीट कर फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- "यह अविश्वसनीय है कि आप इतने सारे लोग देर रात मुझे विश करने आए। मैं सिर्फ एक एक्टर हूं। मैं आप सभी को एंटरटेन कर सकता हूं इससे ज्यादा खुशी की मेरे लिए कोई बात नहीं है। मैं आपके प्यार के सपने में जीता हूं। थैंक यू.. आप सभी ने मुझे आपको एंटरटेन करने की अनुमति ​दी। आप सभी से सुबह मुलाकात होगी.."

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X