..................... Shahrukh Khan birthday special his different avtars - Hindi Filmibeat

किंग खान के जन्मदिन पर देखें उनके डिफरेंट अवतार तस्वीरों में!

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। शाहरुख खान को बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान की उपाधि दी गयी है। शाहरुख खान एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे और बड़े हुए। शाहरुख ने 15 साल की उम्र में ही अपने पिता को कैंसर के चलते खो दिया । पिता के बाद शाहरुख खान के पास उनकी मां थी जिन्हें वो हर एक सुख देना चाहते थे। शाहरुख चाहते थे कि उनकी मां उन्हें सफल होते देखें और एक ऐशो आराम वाला जीवन व्यतीत करें। लेकिन सफलता पाने से पहले ही शाहरुख खान ने अपनी मां को भी खो दिया। शाहरुख की मां डायबिटीज की पेशेंट थीं और इसी वजह से वो भी शाहरुख को अकेला छोड़ गयीं।

शाहरुख खान बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और किसी गॉडफादर के शाहरुख खान मुंबई आए और यहां पर उनकी किस्मत ने एक बहुत बड़ा टर्न लिया। कहा जाता है कि शाहरुख खान मुंबई आए थे सिर्फ एक साल के लिए। वो चाहते थे कि वो मुंबई में दो चार फिल्में करें और फिर वापस मुंबई लौट जाएं। लेकिन मुंबई ने उन्हें एक साल में इतना कुछ दे दिया कि वो वापस दिल्ली जा ही नहीं पाए। शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री को अपने सेरोगेट मदर मानते हैं। क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री ने शाहरुख खान को बहुत कुछ दिया और साथ ही उन्हें एक पहचान दी जो कि एक मां ही अपने बच्चे को देती है।

शाहरुख खान एक बहुत ही हार्डवर्किंग और पैशिनेट एक्टर हैं। वो सोने को भी टाइम वेस्ट करना कहते हैं। एक बार एक चैट शो के दौरान कहा था आप लम्हों को बरबाद करके एक ही जिंदगी में कई सारी चीजें नहीं समेट सकते। शाहरुख खान आज भी सिर्फ 4-5 घंटे ही सोते हैं और बाकी टाइम वो अपने काम को देते हैं। भले ही शाहरुख आज किंग खान हों लेकिन अभी भी वो अपने काम को काफी वक्त देते हैं। और कभी भी निगलेक्ट नहीं करते। आइये देखते हैं शाहरुख खान के कुछ डिफरेंट अवतार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X