..................... Shahrukh Khan birthday: King Khan to surprise fans with Dunki teaser, after a grand party - Hindi Filmibeat

Shah Rukh Khan Birthday:बेहद शानदार होगा किंग खान का बर्थडे, ग्रैंड पार्टी के साथ फिल्म का टीजर रिलीज

Shah Rukh Khan Birthday

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों लगातार अपनी नई नई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच सूत्रों से खबर आई है कि इस बार किंग खान का जन्मदिन काफी खास होने वाला है। जन्मदिन पर बॉलीवुड में ग्रैंड पार्टी से लेकर फिल्म के टीजर रिलीज तक कई सारी चीजें पूरे जश्न के साथ होगी। फैंस भी हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन के लिए काफी खुश हैं।

शानदार होगा शाहरुख खान का जन्मदिन-

फैंस के दिलों के बादशाह और बॉलीवुड के किंग खान 2 अक्टूबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में खबर है कि इस बार का शाहरुख खान का जन्मदिन काफी स्पेशल होने वाला है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान एक शानदार पार्टी मुंबई में होस्ट करने वाले हैं। शाहरुख खान की इस पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, राजकुमार हिरानी, एटली, सहित कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।

इसी के साथ खबर ये भी है कि, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का अपने जन्मदिन यानी 2 नवंबर को फिल्म का टीजर लॉन्च करेंगे। सुपरस्टार खुद इस इवेंट को होस्ट करेंगे, जहां वह अपने फैंस के साथ इसे लाइफ भी देखेंगे। खैर ये काफी काफी स्पेशल होगा।

बेहद खास रहा शाहरुख खान के लिए ये साल-

इस बात में कोई भी शक नहीं है कि शाहरुख खान के लिए ये खास काफी खास रहा है। सुपरस्टार शाहरुख खान की दो बड़ी बड़ी फिल्में इस साल पठान और जवान रिलीज हुई। इस फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फैंस ने शाहरुख खान को जमकर प्यार दिया। ऐसे में जाहिर है कि एक जश्न तो मनता है। इसी के साथ शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म डंकी की रिलीज के लिए भी तैयार है, फैंस इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X