अलीबाग में इस तरह से होगा शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेशन
शाहरुख खान के जन्मदिन की अलीबाग में ज़ोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां जानिए कौन कौन होगा इसमें शामिल।
आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ओर जहां शाहरुख के बर्थडे प्लान का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है तो दूसरी ओर तैयारियां और जश्न पहले से ही शुरू हो चुका है। जी हां..अलीबाग में शाहरुख के जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है,जो पूरे दो दिन तक चलेगा।

इस जश्न में संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर भी शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही रों की मानें तो शाहरुख के इस जन्मदिन में उनके खास दोस्त करण जौहर और रणबीर कपूर शामिल होंगे। शाहरुख खान के साथ की तस्वीर संजय कपूर ने शेयर भी की है।
"मुझे करण जौहर पर शर्म आती है"
वहीं, इस लिस्ट में अगला नाम अमिताभ बच्चन का भी है। अमिताभ भी शाहरुख के जन्मदिन में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ-साथ फराह खान, मनीष मल्होत्रा, सचिन जोशी, गौरी खान का गर्ल्स गैंग शामिल होने की खबर है।
लेकिन इस बार आपको हर साल की तरह शाहरुख का उनके घर मन्नत में मीडिया से रू-ब-रू होना, फैन्स को हाथ दिखाकर उनका शुक्रिया करने का अंदाज़ देखने को नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











