..................... Shahrukh Khan's birthday in Berlin, Hrithik-Suzanne are special guests | शाहरुख की बर्थडे पार्टी : करन बीमार, रितिक-सुजेन स्पेशल गेस्ट - Hindi Filmibeat

शाहरुख की बर्थडे पार्टी : करन बीमार, रितिक-सुजेन स्पेशल गेस्ट

By Jaya Nigam

Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान का आज 45 वां बर्थडे है। शाहरुख अपने परिवार के साथ इस समय जर्मनी के बर्लिंन में अपना बर्थेडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड के जौहरी करन जौहर को भी हमेशा की तरह उनके साथ होना था लेकिन करन के अचानक बीमार हो जाने से शाहरुख इस बार अपना बर्थडे करन की नामौजूदगी में मनाने पर मजबूर हैं।

करन जौहर और शाहरुख खान पिछले 15 सालों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी और बच्चे आर्यन और सुहाना भी करन से बाखूबी घुले-मिले हैं। इतने सालों की दोनों की दोस्ती में करन के बगैर शाहरुख ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इस बार किंग खान के साथ होंगे एक स्पेशल कपल जो शायद करन क कमी पूरी कर दें।

हम सभी इस कपल को अच्छे से जानते हैं, ये हैं रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजेन रोशन। रितिक और उनकी पत्नी किंग खान के बर्थडे के स्पेशल मेहमान होंगे। घर (भारत) से दूर अगर अपने परिवार (बॉलीवुड) वाले खुशियों में शामिल हैं तो किंग खान का बर्थडे
तो स्पेशल होना ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X