Jawan: वेंटिलेटर पर जवान देखने पहुंच गया शाहरुख खान का फैन, थियेटर से वीडियो वायरल, लोग बोले- ऐसी दीवानगी..

Shahrukh Khan's Jawan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाका देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज अलग स्तर पर जा पहुंचा है। शाहरुख खान को लेकर फैंस के बीच दीवानगी ऐसी है कि एक फैन वेटिंलेटर के साथ जवान देखने थियेटर पहुंच गया।
जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख खान के एक जबरा फैस को थियेटर में फिल्म एन्जॉय करते देख सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि वो फैन वेंटिलेटर पर है। इस फैन का नाम है अनीस फारूकी।
वेंटिलेटर पर थियेटर पहुंचा शाहरुख खान फैन
रोहित गुप्ता नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शाहरुख के इस फैन का वीडियो शेयर किया है जो वेंटिलेटर पर रहते हुए फिल्म देखने गया था। अनीस गंभीर रूप से बीमार हैं। लेकिन इस वीडियो में देखा गया कि ये फैन फिल्म के एक्शन सीन के दौरान काफी खुश नजर आ रहा है।
एक अन्य वायरल वीडियो में एक लड़की हॉस्पिटल गाउन में 'चलेया' की धुन पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "SRK HAS HEALING POWERS।" इस वीडियो पर शाहरुख खान की नजर पड़ी और उन्होंने रिप्लाई देते हुए लिखा, "यह बहुत अच्छा है! धन्यवाद, जल्द ठीक हो जाएं और फिल्म देखें!!! एक और डांस वीडियो का इंतजार है, लेकिन एक बार जब आप अस्पताल से बाहर आ जाएंगे, लव यू।"
बता दें, जवान भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 9 दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications