शाहरुख की दरियादिली, देर रात पहुंचे सनी देओल के घर, दे दिया सुपरहिट 'दामिनी' फिल्म के राइट्स ! !
शाहरुख खान हमेशा से ही अपने दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। एक तरफ जहां कोविड 19 के लिए अपने महादान को लेकर वह चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं शाहरुख ने सनी देओल के बेटे करण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आप ये भी समझ सकते हैं कि सनी देओल के लिए शाहरुख खान ने अपना सपना तोड़ दिया है।
ये सारा मामाला जुड़ा है दामिनी फिल्म के राइट्स का। बता दें कि साल 1993 में रिलीज हुई ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और अमरीश पुरी के साथ सनी देओल की सुपरहिट फिल्म दामिनी ने हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

सनी देओल लंबे समय से इस फिल्म को अपने बेटे करण के लिए रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। लेकिन मामला अटक रहा था शाहरुख खान पर। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख की कंपनी के पास रहे हैं। ऐसे में जब शाहरुख को ये पता चला कि सनी अपने बेटे के लिए कुछ सोच रहे हैं तो जो उन्होंने किया उसकी जमकर तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications