शाहरुख खान ने फैंस को दी गणपति की शुभकामनाएं, तस्वीर शेयर कर लिखा खास पोस्ट
बीते दिन गणपति विसर्जन पर सभी भक्तों ने धूम धाम से भगवान गणेश को विदाई दी। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर गणपति की तस्वीर शेयर करते हुए खास पोस्ट लिखा। शाहरुख बॉलीवुड के उन सितारों में हैं जो ईद, दिवाली, दशहरा, होली, क्रिसमस सभी त्योहार अपने परिवार के साथ धूम धाम से मनाते हैं।
एक्टर ने गणेशोत्सव पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- "भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी पर तब तक बना रहे, जब तक वह अगले साल फिर से नहीं आ जाते। गणपति बप्पा मोरया.."

शाहरुख खान के इस पोस्ट पर जहां उनके फैंस प्यार बरसा रहे हैं, वहीं कुछ खास वर्ग इस पर आपत्ति भी जता रहे हैं। कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना काफी पसंद है.. जिन्हें शाहरुख खान का गणपति की शुभकामनाएं देना रास नहीं आया।
उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि आप मुस्लिम होकर ये सब कर रहे हैं। तो एक अन्य ने लिखा कि आपको ये सब नहीं करना चाहिए। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को ऐसे ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।
फिल्मों की बात करें तो किंग खान के पास फिलहाल 3 फिल्में होने की खबर है। पहली यशराज फिल्म्स की 'पठान', जिसमें उनके साथ दिखेंगे दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम। दूसरी फिल्म है साउथ के निर्देशक अटली की फिल्म, जिसमें उनके साथ हैं नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि। वहीं, तीसरी फिल्म है राजकुमार हिरानी के साथ, जिसमें तापसी पन्नू के होने की भी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications












