राकेश शर्मा बायोपिक: महेश मथई की सैल्यूट में शाहरूख खान की पत्नी बनेंगी भूमि पेडनेकर
आखिरकार राकेश शर्मा बायोपिक, पटरी पर लौट आई है। जब से आमिर खान ने ये फिल्म छोड़ी थी, फिल्म अधर में लटक चुकी थी। खबरें थीं कि शाहरूख खान के बॉक्स ऑफिस हाल को देखते हुए कोई उनके साथ इस फिल्म का रिस्क नहीं लेना चाहता है। लेकिन अब तय हो चुका है कि राकेश शर्मा बायोपिक में राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे शाहरूख खान।
इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे महेश मथई और फिल्म में राकेश शर्मा की पत्नी की भूमिका में होंगी भूमि पेडनेकर। भूमि ने इससे पहले, अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ लोगों का दिल जीता है। इस बायोपिक की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जाएगी।

सबसे पहले ये फिल्म आमिर खान कर रहे थे और फिल्म का नाम था सारे जहां से अच्छा। ये लाइन राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से तब बोली जब इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि वहां से भारत कैसा दिखता है। फिल्म भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बायोपिक थी और फिल्म का लीड पेयर आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा थे।
फिर स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होने के बाद आमिर ने ये फिल्म छोड़ दी और फिल्म मिली शाहरूख खान को। तब से फिल्म की स्थिति डांवाडोल थी। बीच में खबरें ये भी थीं कि अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया जाएगा क्योंकि देशभक्ति की बातें उनसे बेहतर फिलहाल कोई नहीं करता है।
[शाहरूख खान को सीधी टक्कर देंगे अक्षय कुमार]
लेकिन अब फिल्म में शाहरूख और भूमि फाइनल हो चुके हैं। जल्दी ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। आपको फटाफट बता देते हैं स्टार्स के आने वाले ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications












