Suhana Khan Troll- 'शाहरुख भाई इसे घर पर रखो प्लीज'.. सुहाना खान का डांस देख इरिटेट हुए यूजर्स!

suhana khan, the archies

Suhana Khan Troll- जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म द आर्चीज को लेकर चर्चे हैं। ये फिल्म इसलिए भी छाई हुई है क्योंकि इसके साथ कुछ डेब्यू भी होने वाले हैं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नवासे अगस्त्य नंदा इस फिल्म में पहली बार अभिनय करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस वक्त सुहाना खान और अगस्त्य नंदा बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

इसका कारण सिर्फ इतना है कि द आर्चीज की परफॉर्मेंस देते हुए उन्होने डांस किया था और लोगों को ये उतना अच्छा नहीं लगा था। द आर्चीज के इवेंट के दौरान सुहाना खान जहां रेट्रो लुक प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लगीं, तो वहीं अगस्त्य भी कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

इस दौरान दोनों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मंच पर लाइव एक परफॉर्मेंस भी दिया। इस डांस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने तो सीधे शाहरुख खान से गुजारिश कर दी है कि सुहाना खान को घर पर रखिए।

एक ने लिखा है, ''20...25 साल मैं बस इतना कर सकती हूं।'' एक ने लिखा, ''वैसे भी यह मुझे बहुत बचकाना लग रहा है, शुभकामनाएँ। जब तक मैं स्पेन से यूके नहीं लौट आता, मैं इसे नहीं देख पाऊंगा।'' एक का कहना था, ''शाहरुख भाई प्लीज इसको घर पर रखो।''

एक ने लिखा, ''सुहाना से अच्छी एक्टिंग तो खुशी करती है।'' एक ने लिखा है, ''सुहाना खान के अंदर आत्मविश्वास की भारी कमी दिख रही है।'' एक ने लिखा, ''ये क्या था, पहले ये बताओ।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का रिएक्शन सुहाना या एसआरके के द्वारा सामने नहीं आया है।

शाहरुख खान की बिटिया का अभिनय देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो कि सुहाना खान की तारीफ ही कर रहे हैं। द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: suhana khan the archies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X