शाहरुख खान ने कहा, मैं बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बना सकता हूं क्योंकि..
25 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि मैं बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म भी बना सकता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं विज्ञापन से फिर उतना बिजनेस कर लूंगा। मैंने अपने करियर में यदि 10 अच्छी फिल्में की हैं.. तो वह इसीलिए क्योंकि मैंने फिल्मों से पैसे कमाने के ऊपर ध्यान नहीं दिया। और आगे भी ऐसा ही रहेगा।
बैक टू बैक तीसरी फिल्म- जाह्नवी कपूर और वरूण धवन की धमाकेदार जोड़ी FINAL
शाहरुख बॉलीवुड के उन एक्टरों में हैं.. जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर काम किया है। शाहरुख ने करियर की शुरुआत की टीवी से की.. जब फिल्मों में चाह रखने वाला कोई भी एक्टर टीवी या विज्ञापन में नहीं दिखना चाहता था। लेकिन शाहरुख ने वहां से सफलता लेकर फिर बॉलीवुड में कदम रखा।

बहरहाल, शाहरुख फिलहाल आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में दिखेंगे, जो कि 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। यह शाहरुख की सबसे बड़ी फिल्म है। जीरो का बजट 180 करोड़ तक का है। लिहाजा, फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। इस फिल्म में शाहरुख बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं।
आलिया भट्ट की मां ने बताया - फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी रेप की कोशिश
वहीं, जीरो के बाद शाहरुख राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' में दिखेंगे। साल के अंत तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। जबकि फरवरी 2019 से फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं महेश मठाई। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा शाहरुख खान, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने संभाला है।
उम्मीद है कि इन फिल्मों के जरीए शाहरुख एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करें। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में ने बैक टू बैक दर्शकों को निराश किया है। चाहे वह हैप्पी न्यू ईयर हो.. या दिलवाले, जब हैरी मेट सेजल।


Click it and Unblock the Notifications
