अगली प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गए शाहरुख खान- SEASON 2 की शूटिंग शुरु
फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान लंबे समय तक अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे। बहरहाल, सुपरस्टार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में लग चुके हैं। जी हां, शाहरुख लेकर आ रहे हैं टेड टॉक इंडिया सीज़न 2, जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख अपनी स्पीच के लिए भारत ही नहीं, दुनियाभर में पॉपुलर हैं। पिछले सीजन में भी शाहरुख के इस शो को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीजन 1 में एकता कपूर, करण जौहर, जावेद अख्त, रमिंदार ढिल्लोन, जसमीन पथेजा, मनु प्रकाश, विकास खन्ना समेत कई गेस्ट नजर आए थे। जिन्होंने अपनी स्पीच से लोगों को प्रभावित किया।

लिहाजा, इस बार भी शो को लेकर काफी इंतजार है। रिपोर्ट कि मानें तो पिछली बार शाहरुख खान का यह शो हफ्ते में दो बार प्रसारित किया जाता था, लेकिन इस बार सिर्फ रविवार को प्रसारित किया जाएगा।
फिल्मों की बात करें तो फैंस को शाहरुख खान की अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। जीरो के बाद किंग खान ने लंबा ब्रेक लिया है और फिलहाल किसी फिल्म को लॉक नहीं किया है। इस बीच शाहरुख ने राकेश शर्मा बॉयोपिक को रिजेक्ट कर दिया। वहीं, डॉन 3 भी सुर्खियों में आकर अचानक से ठंडी पड़ गई। फरहान अख्तर ने साफ कह दिया है कि डॉन 3 इस साल नहीं शुरु की जाएगी। अब देखना है कि शाहरुख किस कहानी के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications