..................... दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान, इकलौते भारतीय अभिनेता | Shahrukh Khan Becomes The only Indian Actor to Feature in Empire list of 50 Greatest Actors of All Time - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan: दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान, इकलौते भारतीय अभिनेता

shahrukh-khan-becomes-only-indian-actor-to-feature-in-empire-list-of-50-greatest-actors-of-all-time

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के पठान, शाहरुख खान का ग्लोबल फैनडम कितना जबरदस्त है, ये सभी जानते हैं। पूरी दुनिया के लोग उन्हें प्यार करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। उन्होंने समय-समय पर अपने अभिनय कौशल, मजबूत स्क्रीन प्रेजेन्स और अपनी विनम्रता से दर्शकों को प्रभावित किया है।

अब दुनिया की सबसे चर्चित लीडिंग मैगजीन में से एक Empire ने अब तक के 50 सर्वश्रेष्ठ और पॉपुलर एक्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है और शाहरुख खान इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

हाल में अपने सोशल मीडिया पर यह लिस्ट जारी करते हुए मैगजीन ने अब तक के टॉप 50 मशहूर एक्टर्स का नाम बताया है। उन्होंने लिखा, "एम्पायर के अब तक के 50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। यह लिस्ट रिडर्स की वोटिंग के आधार पर की गई है।

इस लिस्ट में अब तक के 50 महान एक्टर्स के नामों का खुलासा किया गया है जिसमें शाहरुख खान के अवाला डेंज़ल वॉशिंगटन, टॉम क्रूज, मर्लिन मुनरो, फ्लोरेंस प्यू, रॉबर्ट डी नीरो, हीथ लेजर, लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, केट विंसलेट और टॉम हैंक्स जैसे एक्टर्स शामिल हैं।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि ओवरसीज में शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी शुरुआत से ही काफी जबरदस्त रही है। Empire की लिस्ट में शाहरुख की पॉपुलर फिल्मों में देवदास, कुछ कुछ होता है, स्वदेस और माय नेम इज खान की चर्चा की गई है।

वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान 2023 जनवरी में पठान, उसके बाद जून में जवान और दिसंबर में डंकी के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X