Shahrukh Khan: किंग खान ने रचा इतिहास, प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में हुए शामिल

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान वर्तमान समय में अपने नाम के सिक्के हर जगह जमा रहें हैं और पूरी दुनियां में छाए हुए हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन का पोल ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें टॉप 100 में शाहरुख खान में ऊंचे पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

गौरतलब है कि, फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान ने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। बॉलीवुड में बादशाह के नाम से चर्चित यह अभिनेता एक अंतरराष्ट्रीय आईकॉन भी है। वह न सिर्फ फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह- मालिक भी हैं।

एक अमेरिकी पब्लिकेशन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, टाइम मैगजीन द्वारा करवाए गए टाइम 100 पोल में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 फीसदी वोट पाकर शाहरुख खान ने पहली पोजीशन हासिल की।

दूसरे स्थान पर ईरान की महिला प्रदर्शनकारी रहीं, जिन्हें कुल तीन फीसदी वोट मिले। ईरान की 'मोरैलिटी पुलिस' के हाथों 22 वर्षीय महसा अमीनी के मारे जाने के बाद महिला प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आई थीं। इन्हें टाइम मैगजीन ने 2022 के हीरोज ऑफ द ईयर का नाम दिया है।

तीसरे स्थान पर वह स्वास्थ्य कर्मी रहे, जो कोरोना महामारी के प्रकोप से दुनियाभर को बचाने में जूझते रहे। इसके अलावा 1.9 प्रतिशत वोट पाकर ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी में मेघन मार्कल चौथे स्थान पर रहे। वहीं मशहूर फुटबॉलर और अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को इस पोल में पांचवा स्थान मिला। उन्हें 1.8 फीसदी वोट मिले।

लिस्ट में मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा भी शामिल हैं। टाइम 100 की पूरी लिस्ट 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। खैर फिलहाल तो शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं उनके लिए, जाहिर है कि शाहरुख का क्रेज हमेशा ही हर किसी के बीच में बना रहता है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X