शाहरुख बने साल 2013 के बेस्ट एक्टर!
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने साल 2013 में काफी धूम मचाई। फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े और कई नये रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग, रितिक रौशन की कृष 3 और जॉन अब्राहम की मद्रास कैफे, रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी और आमिर खान की धूम 3 ने भी दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। भाग मिल्खा भाग के लिए क्रिटिक्स ने फरहान अख्तर की तारीफों के पुल बांध दिये। फरहान ने फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत की और उनकी मेहनत को दर्शकों ने काफी सराहा भी। वनइँडिया के रीडर्स ने भाग मिल्खा भाग को कुल 3000 से भी ज्यादा वोट्स दिये और ये फिल्म दूसरे नंबर पर रही।
शाहरुख खान और उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को कुल मिलाकर 10,000 से भी ज्याद वोट्स मिले और शाहरुख पहले नंबर पर रहे। इसके अलावा आमिर खान को धूम 3 के लिए 2500 वोट्स मिले और वो तीसरे नंबर पर रहे। रितिक रौशन को कृष 3 के लिए 2000 वोट्स मिले और रणबीर कपूर को सिर्फ 1000 वोट्स ही मिले। सबसे कम वोट्स पाकर जॉन अब्राहम छंठे नंबर पर रहे। रितिक को कुल 600 वोट्स ही मिले।


Click it and Unblock the Notifications












