शाहरूख खान No. 1 पर ऐसा छाए....अक्षय - सलमान सब पानी कम चाय!
ट्विटर पर थोड़ी ही देर में शाहरूख खान के फैन्स एक बार फिर जश्न मनाने वाले हैं। दरअसल, शाहरूख खान बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को पछाड़ते हुए, सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी बन चुके हैं।
इतना ही नहीं, शाहरूख खान, नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। इससे पहले ये स्थान अमिताभ बच्चन के पास था।

हालांकि शाहरूख खान और बच्चन साहब में आंकड़ों का ज़्यादा अंतर नहीं है। दोनों के ही पास 32 मिलियन फॉलोअर हैं, बस कुछ अंकों से इधर उधर है।


Click it and Unblock the Notifications











