आमिर को पछाड़ कर शाहरूख बनें फिर से बादशाह
सुनने में अजीब लग रहा है लेकिन है हकीकत, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान एक बार फिर से आमिर खान को पछाड़ कर आगे निकल गये है, अब आप पूछेंगे कैसे तो चलिए हम बताते हैं। दर असल बात ये है कि अब तक बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सैटेलाइट अधिकार बेचने वाली आमिर खान अभिनीत ब्लाक ब्लास्टर फिल्म 3 इडियट्स थी, लेकिन अब किंगखान की फिल्म रॉ वन का नाम है।
जिसके सैटेलआइट अधिकार 40 करोड़ में बिके हैं। फिल्म के सैटेलाइट अधिकारों को करीब 40 करोड़ रूपए में खरीदा गया है। जबकि 3 इडियट के सेटेलाइट राइट करीब 36 करोड़ रूपए में बिके थे।
आपको बता दें कि किंग खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म रॉ वन काफी नयी टैक्निक से ओत-प्रोत है। इसमें विदेशी कलाकारों की भी काफी भीड़ है। सुपर हीरो की कहानी कहती ये फिल्म शाहरूख ने अपने बच्चों के लिए मनाई है। उम्मीद है कि ये फिल्म जून में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











