..................... Shahrukh Khan beats Aamir Khan reason Bajrangi Bhaijaan - Hindi Filmibeat

Twitter बजरंगी भाईजान के प्रमोशन में शाहरुख आगे आमिर पीछे!

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का प्रमोशन इतनी बेहतरीन तरीके से शुरु होगा ये किसी ने सोचा ही नहीं था। शाहरुख खान जिनके साथ सलमान खान के बिगड़े रिश्तों ने पिछले कई सालों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा रखा था उन्होंने सबसे पहले बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक ट्वीट किया।

इसके बाद आमिर खान जो कि सलमान खान के करीबी दोस्त हैं और हमेशा उनका साथ देते हैं उन्होंने भी आखिरकार ये भूलकर कि वो जिस फिल्म को प्रमोट करते हैं वो फ्लॉप हो जाती है जैसा कि जय हो के साथ हुआ, शाहरुख की बराबरी करते हुए बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक ट्वीट कर दिया।

Analysis आमिर की वजह से फ्लॉप होगी बजरंगी भाईजान

लेकिन ट्विटर पर इस प्रतियोगिता में शाहरुख खान बाजी मार ले गये। शाहरुख खान का ट्वीट आमिर खान से काफी पहले आया और इसके अलावा शाहरुख खान के इस ट्वीट पर 13 हजार से भी ज्यादा लोगों के रिट्वीट्स और 18 हजार के करीब लाइक्स आए।

जबकि आमिर खान के ट्वीट पर मात्र 4.5 हजार रिट्वीट्स और 6.4 हजा लाइक्स आए।

अब इस हिसाब से तो आमिर खान वाकई में शाहरुख खान से पीछे रह गये। फैंस के मामले में भी और अब दोस्ती के मामले में भी। भाई सलमान खान की बजरंगी भाईजान को शाहरुख खान का साथ मिला तो फिल्म फ्लॉप तो नहीं होगी ये तो तय है।

शाहरुख खान फैंस के मामले में आमिर खान से तो आगे थे ही लेकिन अब तो सलमान खान से दोस्ती के मामले में भी वो एक कदम आगे हो गये है। सबसे पहले बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक ट्वीट करने के अलावा शाहरुख खान के इस ट्वीट को आमिर के ट्वीट के मुकाबले कई गुना ज्यादा अच्छा रिस्पॉंस मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X