..................... Shahrukh Khan to be the brand ambassador for West Bengal | कोलकाता के कण-कण में सुंदरता है : शाहरूख खान - Hindi Filmibeat

कोलकाता के कण-कण में सुंदरता है : शाहरूख खान

Shahrukh Khan
अब कोलकाता के 'संदेश' और 'मच्छी-चावल' का गुणगान करते नजर आयेंगे बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरूख। खबर है कि शाहरूख ने बंगाल सरकार को इस बात के लिए हां बोल दिया है। किंग खान 17वें फिल्म महोत्सव के उद्घघाटन समारोह में शिरकत की जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि ममता दी ने जब शाहरूख को इस बात के लिए कहा तो वह उनको ना नहीं कर पाये। 7वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का उद्घघाटन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने किया। खबर यह भी है कि इस कार्यक्रम के लिए किंग खान ने एक भी पैसा नहीं लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा कि भले ही फिल्मों में तकनीक के मामले में आधुनिकीकरण हो गया हो और उनका बजट बढ़ गया हो लेकिन कलात्मक रूप में हम पिछड़ रहे हैं। अब लोग फिल्मो की पटकथा पर ध्यान नहीं देते हैं जिसका खामियाजा पूरी फिल्म जगत को भुगतना पड़ रहा है।

काले रंग के सूट पहने किंग खान ने अपने भाषण से वहां लोगों का दिल जीत लिया। किंग खान ने कहा कि सुंदरता, कलात्मकता और संगीत का अनुपम संगम कोलकाता की धरती पर आकर ही दिखता है। कोलकाता के कण-कण में सुंदरता है। उन्हें खुशी है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला। बंगाल के लोगों ने उन्हें ब्रांड एम्बेस्डर के लिए चुना जो कि उनके लिए सौभाग्य की बात है। आपको बता दें कि किंग खान की आईपीएल क्रिकेट टीम केकेआर भी बंगाल का ही प्रतिनिधित्व करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X