Shahrukh Khan- 81 साल की कैंसर पेसेंट की अंतिम इच्छा जानकर हिल जाएंगे शाहरुख खान?

शाहरुख खान का स्टारडम किसी भी स्टार से ज्यादा है और इसका एक कारण ये भी है कि वो काफी नर्म लहजे से लोगों से मिलते हैं। इस वक्त उनको लेकर एक और खबर सामने आ रही है जो कि शाहरुख खान और उनके फैंस के दिल को छू जाने वाली है।
दरअसल शाहरुख खान को हर उम्र के लोग प्यार करते हैं और इस वक्त उनकी एक 81 साल की फैन ने कुछ ऐसा कह डाला जिसके बाद सभी लोग शाहरुख खान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ये 81 साल की बुजुर्ग महिला कैंसर की मरीज है और एक एक करके अपने आखिरी दिन गिन रही है।
वेस्ट बंगाल की इस फैन का नाम शिवानी है और उनका कहना है कि, ''मैं अपने दिन गिन रही हूं, जैसा कि डॉक्टर्स ने कहा है कि मैं ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह सकती हूं। मेरी सिर्फ एक इच्छा है, इसको आप मेरी आखिरी इच्छा भी मान सकते हैं। मैं मरने से पहले शाहरुख खान से मिलना चाहती हूं, उनको एक व्यक्ति के तौर पर मैं देखना चाहती हूं।''
शिवानी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग भी इसके सामने आने के बाद भावुक हो गए हैं। शिवानी चाहती हैं कि वो शाहरुख खान को बंगाली खाना खिलाएं। इस खबर के सामने आने के बाद एक फैन ने लिखा है, ''मेरी इच्छा है कि इनका सपना पूरा हो।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान इससे पक्का मिलेगा।''
एक ने लिखा, ''शाहरुख खान से मिलने से अच्छा है कि आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाओ।'' हालांकि शाहरुख खान के पास ये खबर पहुंची है या नहीं इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शाहरुख खान ने भी इस खबर पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि शाहरुख खान ने इसके पहले कइयों का सपना पूरा किया है।


Click it and Unblock the Notifications