फैंस के सेट पर नो मोबाइल

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के बाद अब उनकी अगली फिल्म फैंस की शूटिंग शुरु हो चुकी है। मुंबई के यशराज स्टूडियोज में शाहरुख खान की फिल्म फैंस की हर रोज घंटों शूटिगं होती है और शाहरुख घंटों वहां बैठकर फैंस में अपने लुक्स के लिए मेकअप कराते हैं। चूंकि फैंस शाहरुख के करियर के लिए एक बेहद इंपोर्टेंट फिल्म है इसलिए शाहरुख नहीं चाहते कि इस फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी या कोई तस्वीर बाहर जाए।

और इस बात को ध्यान में रखते हुए शाहरुख खान के फैंस फिल्म के सेट पर हर किसी को मोबाइल फोन ले जाना वर्जित है। सिर्फ सेट पर काम करने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि सभी स्टार्स को भी मोबाइल फोन अपने साथ ना रखने या बाहर गेट पर जमा करके आने की चेतावनी दी गयी है। शाहरुख खान ने फैंस के लिए अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है और वो नहीं चाहते कि उनका ये लुक किसी भी कीमत पर बाहर लोगों के बीच वक्त से पहले शेयर हो जाए।

Happy New Year म्यूसिक लॉंच: अभिषेक-बोमन के बीच सिंगिंग प्रतियोगिता

हालांकि आजकल हर फिल्म के लिए एक्टर्स अपने लुक्स को छुपा कर रखने का चलन सा हो गया है। रणवीर सिंह हो या सलमान खान या रितिक रौशन और या शाहरुख खान, हर एक स्टार अपनी हर फिल्म में इतने अलग लुक्स में आ रहा है कि सभी अपने लुक्स के वक्त से पहले रिलीज होने से डर से गये हैं। सभी चाहते हैं कि उनकी फिल्म में उनका लुक तभी सामने आए जब वो उसके लिए तैयार हों, क्योंकि फिल्मों में तो आजकल उतना नयापन नहीं है लेकिन स्टार्स के लुक्स को लेकर जरुर काफी नये एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं।

वैसे शाहरुख की फैंस के लेकर लोग अभी से काफी उत्साहित हैं। अब ये तो वक्त आने पर पता चलेगा कि फैंस में शाहरुख ने अपने लुक्स के साथ क्या नया परिवर्तन किया है। लेकिन जो भी हो बादशाह खान जो भी करेंगे उनकी फिल्म के फेवर में ही होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X