इंडियन जेम्स बांड होगे शाहरूख
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए है। उनके करियर की शुरूआत ही बाजीगर जैसी फिल्म से हुई जिसमें हीरो खुद खलनायक होता है। तब से लेकर आज तक आई उनकी फिल्मों में विविधता रही है।
पिछले कुछ सालों में आई उनकी फिल्मों ने उन्हें कई भूमिकाओं मे स्थापित किया है। जहां डॉन में वे एक सुपर खलनायक बने वहीं चक दे इंडिया में हॉकी टीम के कोच बने जिसकी ट्रेनिंग महिला टीम को विश्व कप दिला देती है। हाल में आई रब ने बना दी जोड़ी में सुरिंदर कपूर बने शाहरूख ने सबका दिल जीत लिया।
शाहरूख की यह रफ्तार रूकने वाली नही है। इसी कड़ी में अनुभव सिंहा की फिल्म रा-1 का नाम जुड़ने जा रहा है जिसमें शाहरूख जेम्स बांड की तरह हरकत करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए शाहरूख अपने खान पान पर काफी मेहनत कर रहे है। जिससे उनका लुक भी काफी दमदार हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications