..................... Shahrukh Khan bald look from Jawan prevue going viral, his villainous avatar impresses fans - Hindi Filmibeat

Jawan प्रीव्यू में शाहरुख खान के bald लुक पर मचा बवाल, फैंस के उड़ गए होश, बोले- विलेन बनता हूं तो..

shahrukh-khan-bald-look-from-jawan-prevue-going-viral-his-villainous-avatar-impresses-fans

Shahrukh Khan Bald Look: शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज कर दिया गया है और इंटरनेट पर तहलका मच चुका है। फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है।

एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान 6 अलग अलग लुक में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी झलक प्रीव्यू में भी देखने को मिली है। कोई शक नहीं कि फैंस किंग खान के सभी लुक्स को देखकर हैरान हैं, लेकिन जो लुक सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है शाहरुख का bald लुक, यानि की जहां वो गंजे दिखे हैं।

शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को इस लुक में देखकर फैंस खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। 2 मिनट 12 सेकंड के इस ट्रेलर में शाहरुख एक गंजे वाले लुक में दिख रहे हैं.. दूसरा पुलिस वाला, तीसरा आर्मी वाला लुक और चौथा क्लीन शेव लुक।

प्रीव्यू में शाहरुख का किरदार कहते दिखाई देता है- "मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं.. मां को किया वादा हूं, या अधूरा एक इरादा हूं.. मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं! ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी आप हूं.."

कई एक्टर्स अपना चुके हैं गंजा लुक

बता दें, शाहरुख पहले बॉलीवुड अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने बड़े पर्दे के लिए गंजा लुक अपनाया है। इससे पहले, अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना और संजय दत्त जैसे अभिनेता गंजे लुक में नजर आ चुके हैं। अमिताभ ने पा के लिए गंजा लुक अपनाया था, जबकि शाहिद कपूर हैदर में गंजे लुक में नजर आए थे। अग्निपथ में संजय दत्त का खतरनाक गंजा लुक था, वहीं, आयुष्मान खुराना बाला में गंजे नजर आए थे। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार का भी गंजा लुक था।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X