Inshallah: शाहरुख खान को मिल गई संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह? आलिया भट्ट की उम्र को लेकर बुरी तरह ट्रोल
Inshallah Movie Update: संजय लीला भंसाली के उस प्रोजेक्ट के बारे में तो याद ही होगा जो कि वो सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ बना रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंशाल्लाह की जो प्रोजेक्ट अधूरा रह गया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट में फिर से जान पड़ने वाली है और सलमान खान की जगह अब शाहरुख खान ये फिल्म करने जा रहे हैं। जी हां, डेक्कन क्रॉनिकल का दावा है संजय लीला भंसाली की 'इंशा अल्लाह' 2019 से रुकी हुई है लेकिन अब शाहरुख खान इसको फिर से शुरु करने वाले हैं।
अगर ऐसा हुआ तो ये काफी शानदार होगा और करीब 25 साल बाद दोनों एक साथ नजर आएंगे। इसके पहले देवदास में इनकी जोड़ी ने कमाल किया था। 2002 में रिलीज हुई देवदास ने लोगों के दिलों को छुआ था।
27 साल छोटी आलिया से रोमांस, भड़के लोग
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं क्योंकि इस फिल्म में 60 साल के शाहरुख खान 33 साल की आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक होने वाले हैं। लोग इस खबर के सामने आने के बाद ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि शाहरुख खान को अपनी उम्र के बारे क्या कुछ नहीं पता है? इसके पहले भी दोनों को 'डियर जिंदगी' में साथ देखा गया है। 2016 में आई इस फिल्म के दौरान भी उम्र को लेकर ट्रोल किया गया था। लोगों को दोनों एक साथ बिल्कुल पसंद नहीं आए थे लेकिन आलिया बेहद खुश थीं क्योंकि शाहरुख खान के साथ उनको स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था।
कैसी होगी कहानी?
इंशाल्लाह को लेकर तब से ही चर्चा है। उम्र में इतने अंतर वाले स्टार्स को कास्ट करने के पीछे इस फिल्म की कहानी ही है। कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया का किरदार अपने पिता की उम्र के व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान और आलिया एक दूसरे के साथ रोमांस करने वाले हैं। हालांकि लोगों के ये नागवार गुजर रहा है कई प्लेटफार्म पर ट्रोलिंग हो रही है। हालांकि फिल्म आधिकारिक तौर पर कब सामने आएगी ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
