विमल एड में अजय देवगन के साथ नजर आए शाहरुख खान, फैंस ने किया ट्रोल- 'आपने तो हमसे हमारा गरूर ही छीन लिया'
सुपरस्टार अजय देवगन का एक विज्ञापन तो आपने देखा ही होगा जो कि विमल पान मसाला को लेकर है। अक्सर लोग इसकी पंच लाइन 'बोलो जुबां केसरी' को लेकर कई तरह के मीम्स बनाते हैं। कई बार ये भी देखा जाता है कि अजय देवगन काफी ट्रोल भी कर दिए जाते हैं कि वो पान मसाला का विज्ञापन करते हैं। लेकिन इस बार जो कुछ हुआ है वो शाहरुख खान के फैंस को काफी नागवार गुजर रहा है और शाहरुख खान बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल इस बार विमल पान मसाला के विज्ञापन में सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आए हैं। अजय देवगन के साथ वो भी इस विज्ञापन का हिस्सा बने हैं। लेकिन जैसे ही ये विज्ञापन सामने आया शाहरुख खान के फैंस भी उनसे काफी खफा हो गए हैं।

उनका मानना है कि किंग खान को ऐसा ऐेड नहीं करना चाहिए था। यही कारण है कि ट्विटर पर लगातार विमल ट्रेंड कर रहा है और शाहरुख खान को लेकर मीम्स भी धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए फैंस के ट्वीट जिसके जरिए वो शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं...

गुटका मैन
इस यूजर ने लिखा था कि.. ये तब होता है जब आदमी अपने काम से 3 साल दूर रहता है। गुटका मैन शाहरुख खान।

विमल यूनिवर्स
'कॉप यूनिवर्स, स्पाई यूनिवर्स और हॉरर यूनिवर्स के बाद बॉलीवुड ने विमल यूनिवर्स इंट्रोड्यूस किया है।' यूजर ने ट्वीट।

मीम्स
इस तरह के फनी मीम्स लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।स

जन्मदिन पर ऐसा नजारा
एक यूजर ने लिखा है कि इस बार शाहरुख खान के घर मन्नत बाहर उनके जन्मदिन पर ऐसा नजारा रहेगा।

मेरे बेटे से दूर रहो
आपको ये फनी मीम्स देखकर हंसी जरूर आएगी। इस तरह के मीम्स से किंग खान ट्रोल हो रहे हैं।

गुरुर ही छीन लिया
शाहरुख खान के फैंस इतने नाराज हुए हैं कि एक यूजर ने लिखा है.. आपने तो हमसे हमारा गुरुर ही छीन लिया।


Click it and Unblock the Notifications











