शाहरुख खान ने साईं मंदिर में किया 'सजदा' तो भड़क गया मुस्लिम समाज, बोले- 'लानत है.. शिर्क कर लिया'

Shahrukh Khan Troll On Shirdi Visit- शाहरुख खान का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था जब वो वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे। इस वक्त वो शिरडी में हैं और उनके वीडियो ने धमाका कर दिया है। साईँ बाबा के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान को इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
इसका कारण ये है कि उनको साईं बाबा के मंदिर पर सजदा करते देखा गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर नाराज हैं और मुस्लिम समुदाय भड़का हुआ है। शाहरुख खान पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं और फिर सिर को झुकाते हुए सीधे अपने माथे को मंदिर पर लगा देते हैं।
इसके बाद लोगों के कमेंट्स आए हैं। एक ने लिखा है, ''मैं होता तो मंदिर में जाके नमाज पढ़ता।'' एक ने लिखा, ''सजदा सिर्फ अल्लाह के लिए है।'' एक ने लिखा, ''हर एक धर्म को इज्जत देनी चाहिए....लेकिन अल्लाह के अलावा किसी के सामने ये सर झुकना नहीं चाहिए।
''एक ने लिखा, ''अगर आपको अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन करने की अनुमति नहीं है तो लानत है। क्या फ़ायदा इतना स्टेटस का। शर्म की बात है।'' एक का कहना है, ''अस्तागफिरुल्लाह, दुनिया की इज्जत की खातिर शिर्क कर लिया छी।''
इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान का तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो में उनके साथ सुहाना खान और उनकी मैनजर पूजा डडलानी भी नजर आ रही हैं। मंदिर दर्शन के लिए सुहाना ने हरे रंग का सूट और मैचिंग दुपट्टा पहना था।
पूजा ने बेज रंग का आउटफिट चुना। शाहरुख उनके पीछे-पीछे मंदिर परिसर के अंदर चले गए। वह सफेद टी-शर्ट, डेनिम और जैकेट में नजर आए। एक्टर ने टोपी और चश्मा भी पहना था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सीधे शिरडी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications