एक्सीडेंट के बाद भारत लौटे शाहरुख खान, हालत देख फैंस को हुई चिंता!

Shah Rukh Khan Spotted: सुपरस्टार शाहरुख खान को आज तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान इन तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में शाहरुख खान के एक्सीडेंट की खबर नें फैंस को परेशान कर दिया था ऐसे में किंग खान को यूं एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैंस को काफी चिंता हो रही है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाई सिक्योरिटी और तमाम कैमरों के बीच शाहरुख खान एयरपोर्ट से निकलते हैं। हालांकि उनके किसी चोट का निशान नहीं दिखता है ये राहत की बात है। शाहरुख खान इस दौरान जींस और हूडी पहने काफी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने कैप और चश्मे से काफी हद तक अपना चेहरा भी छुपाया हुआ है।
इस दौरान गौरी खान और अबराम का भी वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों ही काफी सिंपल लुक में दिखाई दिए और अपनी कार में बैठकर मन्नत के लिए रवाना हो गए हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को खबरे आईं कि एक्टर अमेरिका में एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए और उनकी नाक पर चोट लग गई। इसके लिए अब उनकी एक छोटी सी भी सर्जरी हुई है।
इस साल पठान जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जब लॉस एंजिल्स में सेट पर उनकी एक छोटी दुर्घटना हो गई। हालांकि, किंग खान अब भारत वापस आ गए हैं और रिकवर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications