'बहुत प्यारा और क्यूट है शाहरूख का बेटा अबराम'
भले ही शाहरूख खान के तीसरे बच्चे की खबर ने सबको चौंका दिया और इस बच्चे के जन्म के साथ बहुत सारी अफवाओं और विवादों का भी जन्म हुआ हो लेकिन खान परिवार को इन बातों से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। वह, उनका परिवार और उनके चाहने वाले सभी इस नन्हे मेहमान दिल से चाहते हैं और पूरे प्यार से उसका ध्यान दे रहे हैं।
शाहरूख के घर मन्नत में इतनी बड़ी खुशी आयी हो और उनके जान से अजीज दोस्त करण जौहर उस खुशी में शामिल ना हो, भला ऐसे हो सकता है क्या? करण जौहर भी अपने नन्हे औऱ नये मेहमान से मिलने पहुंचे और उसके बाद उन्होंने अपनी खुशी का इजहार उन्होंने माइक्रोब्लागिंग साइट्स ट्विटर पर किया। करण ने ट्विट किया है कि शाहरूख का छोटा बच्चा अबराम बहुत ही प्यारा और सुंदर है, वह सही में घर में मन्नत की तरह ही आया है। अबराम की आंखे बेहद खूबसूरत है, मेरी नजरें उससे नहीं हट रही थी। उसे मेरा बहुत सारा प्यार और आशिर्वाद।
ऐसी ही बधाईयां शाहरूख को उनके चाहने वालों ने भी ट्विटर पर दी है। सभी ने शाहरूख को फिर से पापा बनने की जहां बधाई दी है वहीं दूसरी ओर सबने अबराम के सेहतमंद होने के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है क्योंकि अबराम प्रीमैच्योर पैदा हुआ है इसलिए वह थोड़ा सा कमजोर है।
गौरतलब है कि बुधवार को सबके सामने शाहरूख ने स्वीकार किया था कि वह ही तीसरे बच्चे के पिता है और उनकी पत्नी गौरी खान उसकी मां। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि तीसरा बच्चा एक सैरोगेट चाइल्ड है। शाहरूख ने मुख्य रूप से कहा कि मैंने अपने बच्चे का लिंग परिक्षण नहीं करवाया है, जो बाते पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आरही थीं वह सब कोरी बकवास हैं।
चूंकि मेरा बच्चा समय से पहले पैदा हो गया, वह काफी कमजोर था, वह प्रीमैच्योर चाइल्ड है, इसलिए मैं और गौरी उसकी हेल्थ को लेकर खासे परेशान थे इसलिए मैं औऱ वह दोनों इस मसले पर चुप थे लेकिन मेरी चुप्पी का गलत मतलब निकाला गया। लेकिन मैं अब आप सबको बता दूं कि मेरा बेटा अब सही है, मैं उसका पापा बनकर खासा खुश हूं, मैने और गौरी ने मिलकर बच्चे का नाम अबराम रखा है।
आईये आपको बताते हैं कि शाहरूख के बेटे के बारे में सबने क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications











