Anant-Radhika Engagement: पापाराज़ी को शाहरुख खान ने किया इग्नोर, बेटे आर्यन के साथ दिखीं गौरी खान

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की रस्में परंपरागत तरीके से गुरुवार को संपन्न हुई। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई चुनरी और गोलढाना की रस्मों के साथ की गई।
वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। सगाई समारोह में शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे। हालांकि, इस दौरान किंग खान पापाराज़ी को इग्नोर करते नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स से किनारा कर लिया।
सगाई में शामिल होने के लिए शाहरुख खान पठानी कुर्ता पायजामा में नजर आए। वहीं, गौरी खान ने ब्लू और सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। आर्यन खान भी इस दौरान ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में दिखे। इस फंक्शन में गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ पापाराज़ी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आई। मां-बेटे की इस जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
शाहरुख खान के अलावा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। बॉलीवुड स्टार्स में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पारंपरिक अंदाज में नजर आए। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है और साथ ही एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











