टल गया 2017 का धमाकेदार CLASH.. नहीं भिड़ेंगे दो सुपरस्टार्स!
शाहरूख खान- अनुष्का शर्मा स्टारर इम्तियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
जी हां, यहां बात हो रही है शाहरूख खान और अक्षय कुमार के फिल्मों की। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और शाहरूख की 'जब हैरी मेट सेजल' दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब शाहरूख की फिल्म एक हफ्ते पहले 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।
8 साल बाद.. 'दबंग 3' में इनसे जुड़ेंगे सलमान खान.. सुपरहिट जोड़ी!
कोई शक नहीं शाहरूख फैंस इस फैसले से बहुत खुद होंगे। अब शाहरूख के पास दो हॉलीडे वीकेंड हैं.. पहला रक्षाबंधन (सोमवार) और दूसरे वीकेंड स्वतंत्रता दिवस। जाहिर है फिल्म को इससे फायदा मिलेगा।

गुरुवार को देर रात शाहरूख खान ने अपनी फिल्म के पोस्टर्स के साथ फिल्म के नाम की घोषणा की। फिर क्या था.. फैंस अब इस फिल्म के लिए क्रेजी हो चुके हैं। फिल्म के पोस्टर्स सभी को काफी पसंद आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि अगस्त का महीना धमाकेदार होने वाला है।
बहरहाल, यहां जानें रिलीज डेट बदलकर शाहरूख ने कैसे मारा मास्टरस्ट्रोक-


Click it and Unblock the Notifications