सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल शाहरुख खान- सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की BEST तस्वीर

सुपरस्टार सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हर साल की तरह सलमान खान ने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर नहीं.. बल्कि अपने भाई सोहेल खान के घर पर ही पार्टी रखी। जश्न कल रात से ही शुरु हो चुका है, बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार के साथ साथ कई बॉलीवुड स्टार भी नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कैटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, लूलिया वंतूर, किच्चा सुदीप, विद्या बालन, रवीना टंडन सभी सितारे शामिल रहे।

लेकिन फैंस का दिल जीत करण-अर्जुन की एक तस्वीर ने। जी हां, इस बार सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान भी शामिल रहे.. और इनकी तस्वीरें हर जगह छाई हुई हैं।

Salman Khan

सोनाक्षी सिन्हा ने शाहरुख और सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर किया है.. और कैप्शन दिया- S..S and S!!! Happy birthday @beingsalmankhan 🖤 इस तस्वीर को देखकर दोनों खान के फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। यहां शाहरुख, सलमान, सोनाक्षी तीनों ही ब्लैक रंग के कपड़ों में बेहद कूल नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख- सलमान की एक और तस्वीर भी छाई हुई है।

गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता, आज ही C Section डिलीवरी के साथ अपने बच्चे को जन्म देंगी क्योंकि वो चाहती हैं कि उनका बेटा, अपने सलमान मामू के साथ अपना बर्थडे शेयर करे। इसीलिए बर्थडे पार्टी पनवेल में ना रख कर सोहेल के घर पर रखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X