गौरी खान के पिता की शोक सभा में शामिल हुए शाहरूख खान
[बॉलीवुड समाचार] गौरी खान के पिता रमेश चंद्र छिब्बर का 1 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया जिसके बाद पूरा खान परिवार उनकी शोक सभा में शामिल हुआ।
गौरी खान का परिवार दिल्ली में रहता है और शाहरूख खान अपने परिवार सहित कल रात दिल्ली पहुंचे। गौरी खान के पिता रिटायर्ड कर्नल थे और मंगलवार की रात 8.55 पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

गौरी के परिवार में मां सविता छिब्बर और भाई विक्रांत छिब्बर और उनकी पत्नी हैं। शाहरूख खान अपने सारे प्रोजेक्ट छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को संयम।


Click it and Unblock the Notifications