#ViralPics: आमिर के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे शाहरूख...लेटेस्ट दोस्ती!
बॉलीवुड में रिश्ते और दोस्त बहुत ही जल्दी बदलते हैं। और अब बॉलीवुड की सबसे ताज़ा दोस्ती है आमिर खान और शाहरूख खान की। क्योंकि दोनों एक दूसरे की कोई भी पार्टी मिस नहीं कर रहे। देखिए तस्वीरें।
शाहरूख खान औऱ आमिर खान का रिश्ता थोड़ा अजीब है। ना बहुत दोस्ती ना ही बहुत दुश्मनी। दोनो गाहे बगाहे साथ भी दिख ही जाते हैं।
लेकिन दोनों में कभी ऐसी दोस्ती नहीं थी जितनी इधर दिखाई दे रही है। इतनी दोस्ती कि दोनों एक दूसरे की पार्टियां अटेंड करते दिखाई दे जाएंगे।

तभी तो आमिर खान की बर्थ डे पार्टी पर शाहरूख को देख सब चौंक गए। ये शायद बॉलीवुड की सबसे ताज़ा दोस्ती है। लेकिन ये दोस्ती कितनी निजी है और कितनी प्रोफेशनल पता नहीं।
एक तरफ जहां स्टार ने शाहरूख और आमिर को एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। वहीं नेटफ्लिक्स भी इनके साथ कुछ खिचड़ी पका ही रहा है। एसएस राजामौली का प्रोजेक्ट तो कोई भूलेगा ही नहीं।
[#MustRead: 800 करोड़ के लिए साथ आ रहे हैं शाहरूख - आमिर]
ऐसे में शाहरूख आमिर का साथ कितना लंबा है या कितना छोटा पता नहीं। लेकिन दोनों की कुछ अनोखी तस्वीरें हम आपके लिए ज़रूर ले आए हैं -


Click it and Unblock the Notifications