Moment: बहन अर्पिता की हल्दी-संगीत में पहुंचे भाई शाहरूख
शायद यह बॉलीवुड का एक ऐतिहासिक पल ही है जब शाहरूख खान और सलमान खान एक ही फ्रेम में इस तरह कैद किए गए हैं। बॉलीवुड फैंस यह देखकर जरूर काफी खुश होंगे कि किंग खान सलमान खान की बहन अर्पिता की संगीत कार्यक्रम में न सिर्फ पहुंचे, बल्कि सलमान को गले भी लगाया।
नोट: अर्पिता के हल्दी- संगीत कार्यक्रम की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।
गौरतलब है कि, शाहरुख और सलमान की दूरियां और नजदीकियां बीते कई सालों से सुर्खियों में रही हैं। लेकिन बहन अर्पिता की शादी में शाहरूख यह दीवार तोड़ते नजर आ रहे हैं। अर्पिता के हल्दी- संगीत के कार्यक्रम में बॉलीवुड के ये 2 दिग्गज एक बार फिर करीब आए।
शाहरुख ने अर्पिता की शादी में शामिल होने को लेकर पहले भी कहा था कि मैंने अर्पिता को गोद में खिलाया है और मैं शादी में जरूर जाऊंगा। लिहाजा, शाहरूख ने अपने कहे को हकीकत में बदला और पहंच गए सलमान के घर। हल्दी और संगीत के मौके पर शाहरुख ने सलमान खान को गले लगाया और दोनों ने साथ तस्वीर भी खिंचाई। संगीत और हल्दी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री अमृता अरोड़ा को भी अर्पिता की हल्दी में देखा गया।
आपको बता दें, अर्पिता की शादी 18 नवंबर को है। सलमान पिछले कुछ दिनों से इस शादी को लेकर खासा व्यस्त हैं, जिस वजह से यह शादी सूर्खियों में है। सलमान ने शादी के लिए हैदराबाद की लक्जरी हेरीटेज होटल ‘ताज फलकनुमा' को दो दिन के लिए बुक कराया है और इस शादी के लिए होटल को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। शादी में बॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां आमंत्रित होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
