PICS: एक साथ दिखे दो सुपरस्टार.. शाहरुख+ सानिया का धमाल!'
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में हैदराबाद में पहुंचकर फेमस टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'ऐस अगेन्स्ट ऑड्स' का विमोचन किया। इस अवसर पर शाहरुख ने कहा कि मैं सानिया को बरसों से जानता हूं और ये हमारी आपसी बॉन्डिंग का ही नतीजा है कि आज मैं यहां आया हूं।

इस दौरान शाहरुख ने सानिया की काफी तारीफ भी की। शाहरुख ने कहा कि सानिया ने ऐसे कई काम किए हैं जिससे देश को उनपर गर्व हो सके। सानिया, पीटी ऊषा, मैरी कॉम उन महिलाओं में से हैं जिन पर देश को गर्व है और ये भावी पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं। शाहरुख ने कहा कि सानिया रैकेट की रानी है। सानिया ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।
Good News: तो बॉलीवुड को मिलने वाला है जूनियर KHAN.. शुरू करें तैयारी!
वहीं इस मौके पर सानिया ने कहा, 'मैंने बस इतना किया कि उनसे (शाहरुख) से कहा कि क्या आप मेरी जिंदगी के अहम हिस्से का विमोचन कर सकते हो। मैंने सिर्फ इतना कहा और वह यहां आ गए।'
आपको बता दें कि इस किताब में सानिया की महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की यात्रा तथा अपना सपना साकार करने के लिए उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया उनका जिक्र है। हार्पर कालिन्स किताब का प्रकाशक है और यह देश के प्रमुख बुकस्टोर पर उपलब्ध है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











