मेरे पास काम नहीं है, सलमान- आमिर बिजी हैं, मैं इस वजह से आया हूं- शाहरुख खान
शाहरुख खान के फैंस उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख खान अपने नए बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर किसी नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
जीरो के असफल होने के बाद शाहरुख अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में शाहरुख अपने जन्मदिन के लिए इसका खुलासा कर सकते हैं कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी।

लेकिन इससे पहले शाहरुख ने अपने जीवन के खालीपन को लेकर एक खुलासा किया है। फिल्मों से दूर रहकर शाहरुख को ऐसा लगता है कि उनके पास काम नहीं है इस वजह से कार्यक्रमों के न्यौते उन्हें मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications