जानिये क्या क्या हुआ जब फिल्मफेयर मैगजीन लॉंच पर आए शाहरुख
मुबई के बांद्रा में स्थित एस्कोबार में कल 10 मार्च को शाम 7:30बजे के करीब हर किसी आंखें स्टेज पर से हटने का नाम नहीं ले रही थीं जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान स्टेज पर आए और मीडिया से मुखातिब हुए। मौका था सिनेमा के 100 पूरे होने पर फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लांच का। फिल्मफेयर मैगजीन के कलेक्टर्स एडीशन कवर पेज पर सिनेमा के 100 साल पूरे होने की उपलक्ष्य में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की तस्वीरें पब्लिश की गयी हैं। इस मौके पर शाहरुख खान ने वहां आकर इस मैगजीन के कवर पेज का लॉंच किया और साथ ही इस कवर पेज के फोटोशूट के दौरान दिलीप कुमार और अमिताभ बचच्न के साथ बिताए कुछ बेहतरीन पलों को शेयर भी किया
फिल्मफेयर मैगजीन के इस एडीशन में हिन्दी सिनेमा के अब तक के इन 100 सालों में सबसे ज्यादा फेमस हुए डायलॉग, फिल्मों और सितारों के बारे में डीटेल पब्लिश की गयी हैं। शाहरुख खान ने कहा इस फोटोशूट के दौरान जब दिलीप कुमार जी के घर में फोटोशूट हो रहा था तब सायरा जी और दिलीप साहब और अमिताभ बच्चन के साथ खड़े होना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात थी। मुझे बहुत ही खुशी हो रही है इस कवर पेज का लॉंच करते हुए। इसके बाद शाहरुख खान ने अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का डायलॉग बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरीटा भी बोलकर सुनाया।
इस मैगजीन में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान के फेमस आइटम नंबर चल छइंया छंइया को भी टॉप के डांस नंबर्स में शामिल किया गया है। शाहरुख खान ने बताया कि दिल से फिल्म उन्होंने बहुत ही दिल से बनाई थी। अफसोस की बात है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके साथ ही शाहरुख खान ने और भी कई बातें मीडिया से शेयर कीं जिनेक बारे में जानने के लिेए देखिये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











