बिग बी की पार्टी में शाहरुख़ का होना था कुछ स्पेशल
बॉलीवुड में अक्सर बेवजह ही एक्टर्स के बीच मतभेद की ख़बरें उदा दी जाती हैं और इन खबरों को बेवजह ही तूल दे दिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था कुछ समय पहले शाहरुख़ और अमिताभ को लेकर। कहा गया की अमिताभ और शाहरुख़ के बीच जंग छिड़ी हुई है दोनों एक दुसरे से आगे निकलना चाहते हैं लेकिन इन दोनों ने कभी भी इस बात पर कोई कमेन्ट नहीं किया और आखिरकार कल रात बिग बी की पार्टी के दौरान शाहरुख़ और गौरी को देख इन सभी अफवाहों पर खुद किंग खान ने फुल स्टॉप लगा दिया।
कल पहले तो खबर आई की बॉलीवुड के मनायक अमिताभ के 7o वें जन्मदिन की पार्टी से किंग खान शाहरुख़ नदारद रहे, लेकिन इस बात को गलत साबित करते हुए खुद शाहरुख़ ने आज ही सुबह ट्वीट किया "अमित जी और जया आंटी के साथ उन सभी गानों पर डांस किया जिन्हें सुनकर मैं बड़ा हुआ हूँ। बहुत मज़ा आया। अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या को बहुत बहुत शुक्रिया उनके स्नेह के लिए। " साथ ही कई मैगजींस और वेबसाइट्स ने शाहरुख़ और गौरी की पार्टी के दौरान खिंची गयीं तस्वीरें भी पुब्लिश किन जिनसे ये साबित हो गया की बिग बी के जश्न में शाहरुख़ खान मौजूद थे और उनके और अमिताभ के बीच किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।
शाहरुख़ और अमिताभ के बीच मतभेद की ख़बरें तब और गहरी हुई जब शाहरुख़ ने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ की जगह ली। उस समय शाहरुख़ और अमिताभ की काफी जोर शोर से तुलना की गयी। फिर एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने कहा की उनके और शाहरुख़ के बीच किसी तरह की तुलना न की जाये। शाहरुख़ और अमिताभ ने कई हिट फिल्मों में एकसाथ काम किया है इन फिल्मों में मोहब्बतें, कभी ख़ुशी कभी गम और कभी अलविदा न कहना शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












