शाहरुख खान ने आलिया भट्ट से मांगा काम, कहा- 'मैं समय पर आउंगा, प्रॉमिस'- एक्ट्रेस ने दिया जवाब
आलिया भट्ट ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आलिया ने इस फिल्म से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है, जिसे लेकर बॉलीवुड परिवार उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं, शाहरुख खान ने सीधे आलिया से काम मांगा है।
डार्लिंग्स के पहले दिन से आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस की पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने एक क्यूट सा मैसेज लिखा और आलिया से उनकी प्रोडक्शन फिल्म में काम मांगा है। जिस पर आलिया ने भी जवाब दिया है।

आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो वैनिटी में अपना मेकअप करवाती हुई दिख रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "डार्लिंग्स का पहला दिन। बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (और इस केस में एक नर्वस एक्टर), मुझे नहीं पता ये क्या है। नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मैं ऐसे ही नर्वस हो जाती हूं और मेरे शरीर में अजीब एनर्जी आ जाती है। मैं इसके बारे में रात भर सोचती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications