Exclusive: शाहरुख ने कहा मैं अच्छा नहीं दिख रहा फिर से शूट करो
हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान कुछ ही दिन पहले अपनी आऩे वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की 30 दिन की शूटिंग कंप्लीट करके फ्री हुए और उसके बाद उन्होंने शूट किये गये सीन्स को देखने की इच्छा जाहिर की। जब उन्होंने उन सीन्स को देखा तो शाहरुख को लगा कि फिल्म में वो अच्छे नहीं दिख रहे हैं और उन्होंने तुरंत ही बोला कि इन सीन्स को फिर से शूट किया जाए। शाहरुख खान की बात तो माननी ही थी तो चेन्नई एक्सप्रेस के निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी सभी को दोबारा शेड्यूल बनाने को कह दिया। सूत्रों के अनुसार बेचारे वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे ही उतर गये क्योंकि उन्होंने दिन रात एक करके इस शूट को पूरा किया था।
वैसे शाहरुख खान को ये बात तो मान ही लेनी चाहिए कि उनकी उम्र तो हो गयी है ऐसे में वो हर समय जवान तो दिख नहीं सकते। लेकिन ये भी सच है कि शाहरुख खान को अपने फैन्स के बारे में भी सोचना है कि उन्हें अपने सुपरस्टार को अच्छा देखने की आदत है। अगर वो अच्छे नहीं दिखेंगे तो भला उनके फैन्स को बुरा नहीं लगेगा। तो शाहरुख को तो अपने लुक्स को लेकर इतना तो ध्यान रखना ही होगा। फिल्हाल चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग की इस गति को देखकर तो यही लग रहा है कि हो सकता है कि फिल्म की रिलीज कुछ और समय के लिए टल जाए। पहले ये फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी अब देखिये फिल्म कब रिलीज होती है।


Click it and Unblock the Notifications
